फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: अबू आसिम आजमी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- दूसरे के कामों को अपना बता रही यूपी सरकार

Sun, 19 Sep 2021 03:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबु आजमी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी (सपा) के महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने रविवार को आजमगढ़ में भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पूरी सरकार को झूठे लोगों की सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़े हैं, महंगाई बढ़ गई है। जिसके कारण किसान से लेकर आम जनमानस तक परेशान है।

विज्ञापन


अबु आजिमी रविवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में गिने जाने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. ईशदत्त यादव की पुण्यतिथि पर नेहरू हॉल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सरकार तीन काले कानूनों को लेकर आई है। जिसके विरोध में किसान हड़ताल पर बैठे हैं। ये झूठे लोग हैं। इनकी पोल हमें खोलना है। इनकी सरकार से जनता ऊब चुकी है और जनता समाजवादी पार्टी को वोट देने के लिए तैयार है। प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे हो चुके हैं लेकिन इन सालों में प्रदेश सरकार द्वारा कोई काम नहीं किया गया।

यह लोग दूसरे के कामों को अपना काम गिना रहे हैं। भाजपा सरकार फीता यहां काट रही है लेकिन कोलकाता में बने ब्रिज को उत्तर प्रदेश में दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं दूसरे देश की फैक्ट्रियों को भी यहां लाकर दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें