फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुबई से लौटा युवक बस में जहरखुरानी का शिकार हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। दुबई से एक वर्ष बाद हसनपुर सरायमीर स्थित घर लौट रहे मु. जलालुद्दीन (40) रोडवेज की बस में जहरखुरानी का शिकार हो गए। बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के फुलवरिया टोल प्लाजा 203 प्वाइंट पर वे बेहोशी की हालत में पाए गए। इसकी सूचना यूपीडा के सुरक्षा दस्ते ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुत्र नफीस ने बताया कि उसके पिता हसनपुर निवासी मु. जलालुद्दीन दुबई में रहते थे।
वे एक साल बाद घर लौट रहे थे। मंगलवार को लखनऊ पहुंचकर उन्होंने लगभग 8:30 बजे सुबह फोन किया था कि लखनऊ पहुंच गए हैं। यहां से बस के द्वारा पूर्वांचल होते हुए फुलवरिया पहुंचेंगे। वे लखनऊ से रोडवेज बस में फुलवरिया के लिए बैठे थे। मंगलवार की देर शाम बस फुलवरिया पहुंचने वाली थी, इसमें जलालुद्दीन बेहोशी की अवस्था में पड़े थे। बस के परिचालक ने कई बार फुलवरियां उतरने वाले यात्रियों को आवाज दी। कई लोग उतरने के लिए खड़े हुए पर जलालुद्दीन बेसुध पड़े रहे।
इस पर अगल-बगल के यात्रियों को कुछ शक हुआ। उन्होंने यह बात चालक-परिचालक को बताई। इसकी सूचना यूपीडा के गश्ती दल को दी गई। जलालुद्दीन के मोबाइल पर परिजनों की तरफ से लगातार कॉल किया जा रहा था पर मोबाइल उठ नहीं रहा था। फुलवरिया बस के पहुंचने पर उन्हें बस से उतारा गया और यूपीडा के दल ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज कर रहे डॉ. अभिषेक कश्यप और डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरखुरानी का शिकार हुआ व्यक्ति लग रहा है, फिलहाल स्थिति सामान्य है और जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें