फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हंसी-ठिठोली में चली एयर गन युवक के सीने में धंसी गोली, लखनऊ पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। गोहरपुर गांव में हंसी-ठिठोली के दौरान एयर गन से चली गोली एक युवक के सीने में धंस गई। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि 24 मई की शाम करीब चार बजे गोहरपुर गांव निवासी अंश विश्वकर्मा अपने साथियों अनुज सिंह, अक्षय सिंह और निशांत सिंह के साथ गांव के सिवान स्थित दुर्गविजय सिंह उर्फ पिंटू सिंह के पोखरे पर गया था, जहां मछली पालन किया जाता है। इसी दौरान एयर गन से निशानेबाजी की जा रही थी।
अंश की मां राधा देवी पत्नी दिनेश विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि गांव के ही अनुज सिंह उर्फ अन्नी सिंह ने एयर गन से उनके पुत्र अंश विश्वकर्मा को गोली मार दी। उनका कहना है कि गोली अंश के सीने में लगी है और अभी तक उसके शरीर में ही मौजूद है।
विज्ञापन

गोली लगने के बाद घायल अंश को पहले जिला अस्पताल आजमगढ़ ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे पीजीआई लखनऊ भेज दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें