फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पैसे के लेनदेन में ईंट से वारकर युवक की हत्या, एक हिरासत में

विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सुरजनपुर गांव में युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सुरजनपुर गांव में युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
बिंदाबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सुरजनपुर गांव में सोमवार को सुबह 10 बजे देसी शराब की दुकान के पास शराब पीने के बाद दो पक्षों में पैसे के लेनदेन में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद एक व्यक्ति ने ईंट से हमला कर सुरजनपुर गांव निवासी संग्राम (32) की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सुरजनपुर गांव निवासी श्यामलाल ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र संग्राम (32) सोमवार को शराब की दुकान पर गया था। तभी वहां कुछ लोगों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। उन लोगों ने संग्राम पर हमला कर दिया। इस दौरान ईंट व लाठी-डंडे से वारकर उसे घायल कर दिया। इससे संग्राम बेहोश हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। संग्राम चार भाइयों में सबसे छोटा था और एक बेटी का पिता था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गंभीरपुर के सुरजनपुर गांव में शराब पीने के बाद पैसे के लेनदेन में दो लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। मेवालाल नाम के एक व्यक्ति ने ईंट उठाकर संग्राम के सिर पर हमला कर दिया। इससे संग्राम की मौत हो गई। मेवालाल को हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। - हेमराज मीना, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें