फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अनियंत्रित कार की टक्कर से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के तितिलियापार के पास शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को धक्का मार दिया। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पातल में भर्ती कराएं जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक मेंहनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी अधिवक्ता अशोक कुमार यादव के पुत्र करन यादव (18) शुक्रवार की सुबह 8 बजे जरूरी कार्य से मेंहनगर बाजार जा रहे थे। वह शारदा सहायक खंड-23 ठेकमा राजवाह मार्ग से जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घायल युवक के पिता को ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना दी, जिसके बाद पिता घटना स्थल पर पहुंचे और घायल पुत्र को मेंहनगर के निजी अस्पताल ले गए। गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें