फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर देहात गांव से होकर गुजरी रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार रात करीब 10 बजे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी रामअजोर (48) रविवार रात करीब 9 बजे फूलपुर रोडवेज के पास स्थित देसी शराब की दुकान पर गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब 10 बजे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि रामअजोर ट्रेन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सूचना पाकर रामअजोर के भाई हरेंद्र मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक रामअजोर की मौत हो चुकी थी। भाई हरेंद्र ने बताया कि वह शराब की दुकान से घर लौटते समय रेलवे लाइन पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें