फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई नाबालिग संग युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी के साथ शुक्रवार को एक युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्मी के चंगुल से छूटने पर किशोरी घर पहुंची तो परिजनों को आपबीती सुनाई। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी शुक्रवार को दिन में खेत पर गई हुई थी। इसी दौरान नीरज पुत्र राजेश वहां पहुंचा। उसने उसकी पुत्री को अकेला पाकर दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची और आपबीती बताई। किशोरी की मां ने शनिवार कोथाने पर पहुंच कर नामजद तहरीर दिया। एसओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता के मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें