फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दल शृंगार में सोमवार की रात राजेश गुप्ता (42) ने घर के कमरे में पंखे के हुक पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक राजेश गुप्ता एक दिन पूर्व अपनी पत्नी रुचि गुप्ता से पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला शहर कोतवाली पहुंचा था। पुलिस की मध्यस्थता में समझौते के बाद राजेश सोमवार शाम लगभग छह बजे घर लौटे थे। रात करीब 10 बजे परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो राजेश पंखे के हुक से लटके मिले। राजेश गुप्ता दो बेटों और दो बेटियों के पिता थे। उनकी असमय मौत से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पारिवारिक विवाद चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें