फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नंदी के साथ चंदा मांग रहे युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
नंदी के साथ पकड़े गए युवक से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा गांव के पास मंगलवार को नंदी के साथ चंदा मांग रहे एक युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं ने युवक पर अपनी पहचान छिपाकर चंदा मांगने का आरोप लगाया। पुलिस युवक को थाने ले गई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अनुसार, युवक सावन के दौरान नंदी के साथ गांव-गांव घूमकर चंदा मांग रहा था। शक होने पर उन्होंने उसे रोककर पूछताछ की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान छिपाकर चंदा मांगने की बात कही। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
बजरंग दल के जिला सह संयोजक शिवम सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद जीयनपुर कोतवाली पुलिस युवक को थाने ले गई। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि एक युवक को पकड़ा गया था। उसे थाने लाकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें