फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पत्नी की विदाई न होने पर पानी टंकी पर चढ़ा युवक गिरा, हालत गंभीर

विज्ञापन
सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव के पास पानी की टंकी पर चढ़ा युवक अचानक संतुलन बिगड़ने से नी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सरायमीर। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नेगवा कमरावा गांव निवासी मनीष (32) नशे की हालत में पानी की टंकी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मनीष की शादी वर्ष 2020 में सरायमीर थाना क्षेत्र के पेंड्रा मोइद्दीपुर गांव में हुई थी। उसकी सास लक्ष्मी देवी ने बताया कि मनीष शराब पीने का आदी है और वह पहले भी उनकी बेटी रेनू के जेवरात बेच चुका है। इस समय रेनू मायके में रह रही थी। मनीष उसे विदा कराने आया था, लेकिन परिवार ने मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर मनीष शाम को नशे की हालत में गांव के पास शेरवां नहर के समीप पवई लाडपुर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक को टंकी पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग उसे बचाने के लिए टंकी पर चढ़े, जबकि अन्य लोग नीचे से उसे समझाने का प्रयास करते रहे थे। इसी बीच मनीष ने अपना मोबाइल नीचे फेंक दिया और फिर खुद भी टंकी से नीचे गिर गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल उसे स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। युवक की हालत गंभीर थी उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें