फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो बच्चों के साथ दवा लेने निकली महिला लापता, पति ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना के बरौना पट्टी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर दो बच्चों और पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित बरौना पट्टी गांव निवासी नंद कुमार बिंद की 25 वर्षीया पत्नी अंजू मंगलवार को अपने दो बच्चों पांच वर्षीय अंजू और तीन वर्षीय अरुण को लेकर जौनपुर दवा लेने गई थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। जब तीनों घर नहीं आए तो परिवार के लोगों ने इधर-उधर सभी की तलाश की। लेकिन तीनों का कहीं पता नहीं चला। बुधवार को मामले में पीड़ित नंद कुमार बिंद ने बरदह थाने पहुंच पत्नी और दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर तलाश में जुटी है। बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें