फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खुरासन रोड-फरिहा के बीच निरस्त रहेंगी पैसेंजर ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। मऊ-शाहगंज रेल खंड पर खुरासन रोड-फरिहा के बीच पैच डबलिंग कार्य के मद्देनजर नॉन इंटर लॉकिंग कार्य को लेकर कई ट्रेनों को निरस्त, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट, ओरिजेनशन नियंत्रण और पुनर्निर्धारण किया गया है। 28 मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

बलिया और शाहगंज से 19 से 28 मार्च तक चलने वाली (55133/55134) बलिया- शाहगंज- बलिया सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इसी क्रम में बलिया से 19 से 28 मार्च तक चलने वाली ( 55135) बलिया- शाहगंज सवारी गाड़ी आजमगढ़ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन आजमगढ़ से शाहगंज के बीच निरस्त रहेगी। शाहगंज से 19 से 28 मार्च तक चलने वाली 55136 शाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी आजमगढ़ से चलाई जायेगी। यह ट्रेन शाहगंज से आजमगढ़ के बीच नहीं चलेगी। उधर जयनगर से 21 और 23 मार्च को चलने वाली (04651) जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी 90 मिनट विलंब से चलाई जायेगी। इसी क्रम में आजमगढ़ से 19 से 28 मार्च तक चलने वाली (12225) आजमगढ़- दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस आजमगढ़ से अपने पूर्व निर्धारित समय से दो घंटा विलंब से चलाई जाएगी। स्टेशन अधीक्षक नीकेश कुमार ने बताया कि मऊ-शाहगंज रेल खंड पर खुरासन रोड-फरिहा के बीच पैच डबलिंग कार्य के मद्देनजर नॉन इंटर लॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके कारण आजमगढ़ से चलकर दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस आजमगढ़ से दो घंटा विलंब से 28 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें