फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बसों से आजमगढ़ जिले में आए कुल 86 लोग, सभी को किया गया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्रवासी मजदूरों व छात्रों के आने का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। सुबह से देर शाम तक कुल 7 बसों से 86 लोग अपने जनपद में वापस लौटे। आरएम रोडवेज पीके तिवारी ने बताया कि शनिवार को जिले में औराई, अलीगढ़, झांसी आदि जनपदों से प्रवासी मजदूर व छात्र वापस लौटे है।
विज्ञापन

सभी की रोडवेज पर ही स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा थर्मल स्कैनिंग आदि करायी गई। इसके साथ ही सभी का पूरा डाटा एकत्र किया गया। जिसमें नाम, पता व मोबाइल नंबर शामिल है। इसके पश्चात सभी को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गये क्वारंटीन सेंटर भेज कर 14 दिनों के लिए क्वारंटीन करा दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी रात में भी दो-तीन बसों के आने की सूचना है। उन बसों में कितने लोग आ रहे है, यह बसों के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें