फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः झोले में ऊपर दवा, नीचे शराब रखकर हो रही थी तस्करी, ऐसे खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को पुलिस में एक चर्चित मेडिकल स्टोर से संबंधित व्यक्ति को पकड़ा है। उसकी बाइक से दवा के नीचे छुपा कर रखी गई शराब की लगभग 16 शीशी बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि बरामद शराब फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी बाजार स्थित एक जनप्रतिनिधि के ठेके से लाई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस पकड़े गये व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दुकानदार और मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए आबकारी अधिकारी को जांच सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी गई है। शहर कोतवाली के बदरका पुलिस चौकी के प्रभारी ओमसिंह शनिवार को चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान शहर के कुर्मीटोला मुहल्ला निवासी दवा कारोबारी जगदीश गुप्ता उधर से गुजरे।
पुलिस ने जगदीश को रोककर चेक किया तो उसकी बाइक की डिग्गी में एक झोला मिला। इसमें ऊपर दवा और नीचे 16 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने जब शराब की शीशी का बारकोड चेक किया तो पता चला की 13 शीशी शराब की सप्लाई फूलपुर कोतवाली के अंबारी बाजार के पास स्थित एक जनप्रतिनिधि की दुकान से जारी हुआ है।
विज्ञापन

तीन शीशी शराब शहर के आसिफगंज मुहल्ले में स्थित शराब की दुकान से सप्लाई की गई है। सीओ सिटी इला मारन ने बताया कि शराब की फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि सहित दो दुकानों से सप्लाई हुई है। दरोगा की तहरीर पर जगदीश गुप्ता के खिलाफ आबकारी अधिनियम, महामारी अधिनियम सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें