फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पवई थाने के एक दरोगा और दो सिपाही हुए लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। थाना पवई पुलिस के पशु तस्करों के हमले की घटना छिपने के मामले में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक शिवसागर यादव और सिपाही प्रभात त्रिपाठी व प्रीतम कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। 15 अगस्त की रात पिकअप में प्रतिबंधित पशु लादकर तस्कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के गोखवल अंडरपास से पवई थाना क्षेत्र में दाखिल हुए। पुलिस ने पीछा किया तो तस्करों ने पिकअप को बैक गियर में डालकर पीछे से आ रही दो बाइकों पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हुए और उनकी बाइक व इंसास रायफल क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बावजूद पवई पुलिस ने घटना को पांच दिन तक छिपाए रखा और अधिकारियों को गुमराह करते हुए इसे सिपाहियों की बाइक आपस में भिड़ने का मामला बताया। घटना की सच्चाई सामने आने पर एसएसपी हेमराज मीना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें