फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रभारी मंत्री के सामने भाजयुमो जिलाध्यक्ष और मंत्री में हुई मारपीट, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
37 नेहरू हाल के बाहर जमा भाजपा के कार्यकर्ता। श्रोत-वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
आजमगढ़। जीएसटी की दरों में कमी के लाभ गिनाने के लिए भाजपा की तरफ से नेहरू हाॅल में आयोजित कार्यक्रम जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर पहुंचे थे। उनके मंच पर पहुंचते ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष आजमगढ़ निखिल राय और भाजयुमो जिला मंत्री लालगंज अमन श्रीवास्तव में मारपीट हो गई। मामला कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली में भी दोनों में मारपीट हो गई। पुलिस ने भाजपा के निखिल राय, अमन श्रीवास्तव, समर प्रताप सिंह और आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी होते ही काफी संख्या में दोनों के समर्थक कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली परिसर में मामले को शांत कराने का प्रयास चल रहा था, तभी एक बार समर्थक उत्तेजित हो गए और कोतवाली में घुसने लगे। पुलिस ने किसी तरह उनको धक्का देकर दरवाजा बंद किया। हंगामे की जानकारी पर सीओ सिटी शुभम तोदी पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली पहुंचे और समर्थकों को कोतवाली से बाहर निकाला।

घटना से भाजपा की गुटबाजी आई सामने : भाजपा भले ही गुटबाजी की खबरों से इन्कार करती रही है लेकिन, इस घटना ने पार्टी के बीच की गुटबाजी को सतह पर ला दिया है। इसे हरैया ब्लाॅक प्रमुख के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भी देखने को मिला। जहां दोनों गुट एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए देखे गए थे। भाजपा के दो गुटों में मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व भी इसी तरह से एक मंत्री के काफिले के दौरान भाजपा लालगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और भाजयुमो आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष निखिल राय के बीच मारपीट का मामले आया था।
विज्ञापन

अमौड़ा टोल प्लाजा से ही शुरू हो गया था विवाद

मंत्री अनिल राजभर का स्वागत करने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता अमौड़ा टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। मंत्री के आने पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ा। काफिले में गाड़ियों के साइड को लेकर लिखिल राय और अमन श्रीवास्तव में विवाद हुआ था, जो नेहरू हॉल में पहुंचकर मारपीट में तब्दील हो गया।

यह हमारे परिवार का मामला है, हम इसे बैठकर सुलझा लेंगे। रही बात हरैया अविश्वास प्रस्ताव में आरोप-प्रत्यारोप की तो यह अविश्वास प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कराया गया। जो भी आरोप क्षेत्रीय अध्यक्ष या दूसरे पर लगाए जा रहे हैं, यह गलत हैं। यह विरोधी पक्ष के लोग हैं जो इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। - अनिल राजभर, प्रभारी मंत्री आजमगढ़।

नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला है। दो गुटों ने आपस में खींचतान और धक्का-मुक्की की थी। इस चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। - यादवेंद्र पांडेय, नगर कोतवाली प्रभारी

37 नेहरू हाल के बाहर जमा भाजपा के कार्यकर्ता। श्रोत-वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें