फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मऊ-आजमगढ़-शाहगंज रेलखंड की सुविधाओं पर वाराणसी में हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार वाराणसी मंडल की बैठक हाल ही में डीआरएम की अध्यक्षता में वाराणसी में संपन्न हुई थी। इसमें मऊ-आजमगढ़-शाहगंज रेलखंड की यात्री सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव द्वारा मनोनीत रेल सलाहकार समिति के सदस्य शह आलम कुरैशी ने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कई अहम सुझाव रखे।
उन्होंने कहा कि मऊ-शाहगंज रेलखंड के सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म नंबर 1, 2, 3 और 4 पर विकलांगों, बुजुर्गों और बीमार यात्रियों को व्हीलचेयर से ले जाने के लिए ट्राली पाथ बनाया जाए।
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों की गति तेज की जाए और प्लेटफार्म पर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाए।
साथ ही आजमगढ़ में द्वितीय प्रवेशद्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, ऑटो स्टैंड और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाने की भी मांग की गई। शह आलम कुरैशी ने विभिन्न ट्रेनों के ठहराव और विस्तार की मांग की।
विज्ञापन

इसमें मऊ-मुंबई सुपरफास्ट का सरायमीर पर ठहराव, मऊ-आनंद विहार व ताप्ती-गंगा का ठहराव खोरासन रोड पर, क्लोन एक्सप्रेस का ठहराव मऊ व आजमगढ़ में, व कई पैसेंजर और सुपरफास्ट ट्रेनों का विस्तार आजमगढ़ तक शामिल है।
उन्होंने आजमगढ़ से कोलकाता ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाने, आजमगढ़ से गुवाहाटी होते हुए डिब्रूगढ़ तक नई साप्ताहिक सेवा शुरू करने और मऊ से हैदराबाद होकर बेंगलुरु के लिए सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग भी उठाई।
इन सुझावों पर मंडल रेल प्रबंधक ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही मऊ-आजमगढ़-शाहगंज रेलखंड का निरीक्षण कर खुद स्थिति का आकलन करेंगे और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें