फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रात में लापता हुआ राजमिस्त्री, दूसरे दिन घर से 200 मीटर दूर खेत में मिला शव

विज्ञापन
दीदारगंज थाना के भादो में राजमिस्त्री की मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बरदह। दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव में अखिलेश कुमार (45) का शव बुधवार को घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में मिला। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। भादो गांव निवासी सरोज ने बताया कि उनके पति अखिलेश कुमार (45) राजमिस्त्री थे। मंगलवार की रात में वह गांव में ही एक बरात में गए थे। घर लौटते समय संदिग्ध हाल में वे लापता हो गए। रात लगभग 12 बजे जब पत्नी सरोज की नींद खुली तो पता चला कि अखिलेश घर पर नहीं हैं। खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर डायल 112 को सूचना दी गई। तलाशी के दौरान रात लगभग 1.30 बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर खेत में अखिलेश अचेत अवस्था में मिले। सरोज का आरोप है कि उनके पति के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने सीएचसी मार्टीनगंज ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने भादो गांव निवासी तीन सगे भाई श्यामजीत, सभाजीत और सुनील पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी दीदारगंज जयप्रकाश ने बताया कि मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें