फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शादी में लाइसेंसी बंदूक से नोट पर लगाया निशाना, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शादी में लाइसेंसी बंदूक से 10 की नोट पर निशाना लगाने का वीडियो वायरल gqvk gS। वायरल वीडियो को एसपी ग्रामीण ने संज्ञान में लेते हुए जांच कर मुकदमा दर्ज करने और लाइसेंसी असलहे को जब्त करने के लिए जीयनपुर कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिया है। वायरल वीडियो जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाइपार गांव का बताया जा रहा है। चार नवंबर को गांव में बरात आई थी।
विज्ञापन

जीयनपुर के बाईपार गांव में चार नवंबर को बरात आई थी। इसमें हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक कह रहा कि ऊपर दस का नोट बांधा गया है। तभी दूसरा युवक उसे निशाना लगाने का दबाव डालता है। पहला युवक फिर कह रहा कि नहीं मैं नहीं चला पाता हूं। तभी दूसरा युवक असलहे से फायर कर देता है। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला एसपी ग्रामीण चिराग जैन तक पहुंचा तो उन्होंने जीयनपुर थाना प्रभारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि जांच में सत्यता पाई जाती है तो दोषी पर केस दर्ज करने के बाद और उसकी लाइसेंसी असलहे को जब्त किया जाएगा।

नाले के निर्माण कार्य के कारण किराना मंडी में दुकानों के आगे गलियों में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें