फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जातिवार जनगणना के बाद होगा आरक्षण का न्यायसंगत बंटवारा

विज्ञापन
अतरौलिया के डाक बंगले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से आयोजित राजनीतिक प्रशिक्षण एवं जा
विज्ञापन
अतरौलिया। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर डाक बंगले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से आयोजित राजनीतिक प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जातिवार जनगणना के बाद आरक्षण का न्यायसंगत बंटवारा होगा।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि राजनीति समाज के उत्थान की सबसे बड़ी ताकत है और इसके माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रशासनिक व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान के बारे में प्रशिक्षित करने की बात कही।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसका लाभ कुछ सीमित जातियों तक ही सिमट गया है। उनके अनुसार निषाद, पाल, प्रजापति, विश्वकर्मा, नाई, मौर्य, पटेल, बिंद, केवट और चौहान जैसी कई जातियां आरक्षण के वास्तविक लाभ से वंचित रही हैं।
विज्ञापन

इसीलिए उन्होंने ‘कोटे में कोटा’ व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता बताई। कहा कि रोहिणी आयोग अपनी रिपोर्ट तैयार कर चुका है और जातिवार जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जनगणना पूरी होने के बाद आरक्षण का न्यायसंगत बंटवारा किया जाएगा। कार्यक्रम को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष (अनुशासन) अमरमणि कश्यप ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें