फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेंडी बाजार में लगी आग, बाल-बाल बचा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के मुख्य चौक क्षेत्र स्थित एक होटल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित शॉपिंग मॉल में बृहस्पतिवार की रात आग लग गई। एक गार्ड की सतर्कता से शॉपिंग मॉल में कुछ नुकसान नहीं हुआ। समय रहते पहुंची फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

शहर के मुख्य चौक से सटे पुरानी कोतवाली-आसिफगंज मुहल्ले में एक होटल स्थित है। इस होटल के ग्राउंड फ्लोर पर ट्रेंडी बाजार शॉपिंग मॉल है। बृहस्पतिवार की रात आठ से नौ बजे के बीच शॉपिंग मॉल बंद हो गया और सभी कर्मी घर चले गए। देर रात लगभग 12 बजे शॉपिंग मॉल के शटर के पास अंदर गए बिजली केबल में आग लग गई। रात का वक्त होने के चलते लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे। पास में स्थित एश्प्रा डायमंड शोरुप के गार्ड राम आशीष राय की नजर आग पर पड़ गई। उसने तत्काल फायर ब्रिगेड व शहर कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत करा दिया। समय रहते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और कुछ देर की ही मेेंहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बाद शॉपिंग मॉल का शटर खोल कर देखा गय तो अंदर सारा सामान पूरी तरह से सुरक्षित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें