फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
माहुल के कुरैशी मोहल्ले में युवक ने फांसी लगा दी जान। मौके पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अंबारी। नगर पंचायत माहुल के कुरैशी मोहल्ले में शुक्रवार की रात को वकार कुरैशी नामक युवक घर में फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सीओ बूढ़नपुर अहरौला थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वकार कुरैशी (20) पुत्र रईस चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता माहुल कस्बे के कुरैशी चौक पर चाय की दुकान चलाते हैं। परिजनों के अनुसार रात को परिवार के लोग रोजा खोलने के लिए घर के निचले हिस्से में एकत्र हुए थे, लेकिन वकार नहीं था। रोजा खोलने के बाद लोग जब मकान के प्रथम तल पर गए, तो देखा उसके कमरे का दरवाजा बंद था। बुलाने पर जब वह नहीं बोला, तो दरवाजे को जोर का धक्का दिया गया। अंदर की सिटकिनी टूट गई। परिजन जब कमरे के अंदर घुसे तो वकार की लाश पंखे के हुक के सहारे लटक रही थी। घरवाले घबरा गए। किसी तरह से उसे उतार कर जब चारपाई पर लिटाया, तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें