फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस में पीछे से घुसा कंटेनर, एक की मौत

विज्ञापन
09 मृतक दीपक चौहान की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
अहरौला। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह करीब सात बजे समशाबाद गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दीपक चौहान (17) की मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग घायल हुए। इसमें चार यात्री संतोष कुमार (27), राहुल यादव (25), नसीम (25) व मुक्खु (55) की हालत गंभीर है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया दिया। वहीं, अन्य घायलों को मामूली उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस डिवाइडर से टकराते हुए करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही यूपीडा टीम और थाना अहरौला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो बलिया गांव निवासी दीपक चौहान (17) की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा कि हादसे के समय दीपक बस से उतरकर लघुशंका कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपक तीन बहनों का इकलौता भाई था। हादसे में बस में सवार छह से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायलों में बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले संतोष कुमार (27), राहुल यादव (25), गाजीपुर जनपद के मड़या बुजुर्ग निवासी नसीम (25) व मऊ जनपद के कमालगढ़ गांव निवासी मुक्खु (55) शामिल हैं।
थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, बस राजस्थान से यात्रियों को लेकर बलिया की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें