फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पांच साल के बच्चों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए बीटीसी छात्रा ने सीओ ऑफिस में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक बीटीसी छात्रा पर पुलिस कार्यालय में हंगामा करने, मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्रा का आरोप था कि इंटर्नशिप के दौरान 5 साल के मासूम बच्चों ने उसके साथ गाली-गलौज की है। वह उन बच्चों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लगातार पुलिस पर दबाव बना रही थी। पुलिस के इनकार करने पर वह बार-बार प्रार्थना पत्र देकर पुलिसकर्मियों पर ही आरोप मढ़ रही थी।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात मुंशी शशिकांत यादव ने बताया कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के पोखरपुर निवासी बीटीसी छात्रा निशा छह महीने से एक अजीबोगरीब मांग को लेकर अड़ी है। 18 अप्रैल को छात्रा सीओ कार्यालय पहुंची। वहां सीओ राजकीय कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान छात्रा उग्र हो गई और वहां तैनात महिला आरक्षी अंकिता भट्ट और पिंकी पांडेय के साथ अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते उसने महिला सिपाहियों के बाल पकड़कर उन्हें पीटना शुरू कर दिया, जिससे वे घायल हो गईं। इसके बाद वह सीधे सीओ कक्ष में घुसी और पेपर वेट उठाकर हमला करने का प्रयास किया। लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे विफल कर दिया। इस दौरान उसने कार्यालय में रखे सरकारी अभिलेख फाड़ दिए और फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया। क्षेत्राधिकारी कार्यालय में हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मुंशी शशिकांत यादव की तहरीर पर आरोपी छात्रा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सरकारी संपत्ति और कर्मियों पर हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।- जय प्रकाश, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें