फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता समेत तीन के घर चस्पा किए नोटिस

Sun, 12 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। बलात्कार व हत्या के दो मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर अहरौला थाने की पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के आदेश पर सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा कर जल्द हाजिर होने के लिए गांव में डुगडुगी पिटवाई। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों केगांव में हड़कंप मचा रहा। पुलिस की मानें तो फरार आरोपियों में एक मेहनगर थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गांव निवासी बसपा नेता है। दूसरा आरोपी अहरौला थाने के मतलूबपुर गांव निवासी एक युवती है। जबकि तीसरा आरोपी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दक्खीनगांव का निवासी है। निर्धारित अवधि के भीतर तीनों हाजिर न हुए तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अहरौला बृजेश सिंह यादव के मुताबिक अहरौला थाना क्षेत्र के मतलूबपुर गांव निवासी शालू शर्मा की लाश बीते 28 मई 2012 को जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में पाई गई थी। इस मामले में उसके परिजनों ने गांव के ही सीमा यादव पुत्री श्यामू यादव को भी नामजद किया है। घटना के बाद से ही सीमा फरार चल रही है। इसी क्रम में अहरौला थाना क्षेत्र के खादा रामपुर गांव के पास एक युवक की लाश मिली थी। शव की शिनाख्त होने के बाद मृतक के परिजनों ने मेहनगर थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गांव निवासी कलामुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन को नामजद किया है। घटना के बाद से ही कलामुद्दीन फरार चल रहा हैं। कलामुद्दीन विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। तीसरी कार्रवाई फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव में की गई। गांव निवासी सुजीत कुमार पुत्र बंशराज बलात्कार के मामले में नामजद है। घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें