फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा का ट्रांसफार्मर फुंका, बिलबिलाए लोग

Sun, 12 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कटरा त्रिमुहानी पर लगा ट्रांसफार्मर शुक्रवार की शाम को जल गया। इससे आधा दर्जन मुहल्ले अंधेरे में जहां डूब गए हैं, वहीं बिजली-पानी को लेकर हाहाकार मचा है। स्टोर में ट्रांसफार्मर न होने की वजह से चौबीस घंटे तक नये ट्रांसफार्मर के लगने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से कटरा, गुरुटोला, अनन्तपुरा, सदावर्ती, पुरानी सब्जी मंडी आदि मुहल्लों में आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार की सुबह भीषण गर्मी से परेशान लोगों की इंडिया मार्का हैंडपंप पर लाइन लग गई। वहीं गर्मी से सभी बेहाल रहे। इसके अलावा हथिया के समीप हाईटेंशन तार टूटने की वजह से शहर के कालीचौरा, एलवल, रैदोपुर, पुरानी कोतवाली, दलालघाट आदि मुहल्लों की भी विद्युत आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली, पानी को लेकर बिलबिलाएं लोगों का गुस्सा किसी भी समय सड़क पर फूट सकता है। जेई राना सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड की वजह से फुं क गया है। सिधारी स्थित स्टोर में एक भी ट्रांसफार्मर नहीं है, जिसे लगाकर आपूर्ति बहाल की जा सके। ट्रांसफार्मर बनने में कम से कम चौबीस घंटे का समय लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें