आजमगढ़। श्रीनगर में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को पुराने कलेक्ट्रेट चौराहे पर विश्व हिंदू महासंघ और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। साथ ही शहीद हुए पांच सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की।
हिंयुवा के प्रदेश संयोजक डा. राकेश राय ने कहा कि पिछले एक वर्ष में भारत-नेपाल सीमा से पकड़े गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के करीब 75 आतंकवादी जिनको बाद में छोड़ दिया गया। उनको कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर बुलवाया। आतंकियाें को राज्य सरकार ने सुरक्षा प्रदान करवाया। वही आतंकी आज सेना कैंपों पर आक्रमण कर रहेे हैं। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री अरुण सिंह साधु ने कहा कि केंद्र सरकार की नपुंसकता, मुस्लिम वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति, तथा कश्मीर को धारा 370 के तहत दिया गया, विशेषाधिकारी ही कश्मीर को आतंकियों का स्वर्ग बना दिया है तथा इस्लामिक जेहादियों का भारत प्रवेश द्वारा हो गया है। हिंयुवा के प्रदेश पार्षद हरिबंश मिश्रा ने कहा कि सीआरपीएफ के उपर आतंकी हमला केंद्र सरकार और राज्य सरकार की अक्षमता है। ऐसी बेशर्म सरकारों को त्यागपत्र दें देना चाहिए। पुतला दहन के दौरान दीपचंद्र विशारद, आनंद गुप्ता, सचिन सिंह, हरेंद्र यादव, डा. सदानंद सिंह, जयनरायन शर्मा, अजय श्रीवास्तव, राधेश्याम भारती, देवात राय, जोगेंद्र, संजय, विनोद, प्रवीण आदि उपस्थित थे।