मेजवां। फ्रांस की पैटरसन चारलोट प्रख्यात शायर कैफी आजमी के पैतृक गंाव मेजवां में छह दिवसीय प्रवास के बाद शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान मेजवां सोसाइटी के इंचार्ज सखावत हुसैन ने उन्हें मेजवां वेलफेयर सोसाइटी का लोगों की तरफ से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। चारलोट मेजवां गांव 18 नवंबर को आईं थी। इस दौरान उन्होंने संयोगिता से चिकनकारी का हुनर सीखा। दूसरे दिन वे फूलपुर स्थित कैफी आजमी पार्क देखने गईं। इस दौरान कोतवाली परिसर में पहुंचकर कोतवाल आरपी सिंह से भी मुलाकात कर यहां के माहौल की जानकारी ली।
चारलोट जब फूलपुर बाजार में एक दुकान पर समोसा खाने पहुंची, तो वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज पहुंचने पर छात्राओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान स्कूल गेट पर चारलोट ने चाट का तीखा स्वाद चखा। मेजवां गंाव में शुक्रवार को मोहर्रम के मद्देनजर आठवीं के जुलूस के बारे में चारलोट ने जानकारी ली वे हजरत अब्बास के अलम को देर तक निहारती रही। चारलोट शुक्रवार को कैफियात ट्रेन से रवाना हुई तो उनकी आंखें नम हो गईं। इस दौरान उन्होंने कहा थैंक यू गुड बाय मेजवंा अच्छा लगा।