फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान खाली कराने को लेकर मारपीट के बाद तोड़फोड़

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट बाजार में बुधवार की सुबह दुकान खाली कराने की बात पर मकान मालिक और दुकानदार के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। इसमें दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हो गए। मौके पर जुटे बाजारवासियों ने मामले में बीच बचाव कर घायलों को उपचार के लिए पीएचसी अजमतगढ़ में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मारपीट की घटना में एक पक्ष से अली हुसैन (65) पुत्र रामदास, जामिला (60) पत्नी अली हुसैन, इबरान (25) पुत्र अली हुसैन, दूसरे पक्ष से सतीशचंद्र मद्धेशिया (45) पुत्र जवाहिर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार के रहने वाले हैं। अली हुसैन के मकान में सतीशचंद्र की वर्षों पुरानी किराना और चाय पकौड़ी की दुकान है। बुधवार की सुबह सतीशचंद्र का छोटा भाई बंटवारे की बात को लेकर सतीशचंद्र से झगड़ा कर रहा था। इसी वक्त अली हुसैन पहुंचे और मकान खाली करने को कहा। अभी बातचीत चल ही रहा था कि अली हुसैन का पुत्र इबरान और पत्नी जामिला पहुंची। चाय की भट्ठियां तोड़ते हुए अन्य सामान बाहर फेंकने लगे। जिस पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। शोरगुल सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मामले में बीच बचाव करते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले गए। जहां अली हुसैन और जामिला की हालत गंभीर होते देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें