फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती निरस्त होने पर आर्मी अभ्यर्थियों ने किया जाम

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अम्बारी। शासन द्वारा आर्मी की भर्ती निरस्त किए जाने से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी चौक पर बुधवार को सुबह सवा दस बजे चक्का जाम कर दिया। जाम से लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जौनपुर में आर्मी की भर्ती चल रही थी। इस बीच शासन ने 2014 तक के लिए भर्ती निरस्त कर दी। इसके विरोध में अभ्यर्थी और छात्र बुधवार की सुबह इकट्ठा हुए और रोडवेज बस, ट्रक आदि वाहनों को रोक दिया तथा नारेबाजी की। देखते ही देखते क्षेत्रीय लोग भी जाम में शामिल हो गए। जाम से अम्बारी-दीदारगंज, अम्बारी-अहिरौला तथा आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर वाहनों का तांता लग गया। जाम से दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पाकर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार राही तत्काल मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थियों को समझा-बुझाकर किसी तरह आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि अगर निरस्त भर्ती प्रक्रिया फिर से चालू नहीं होती है तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें