फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौटंकी बाबा का’ से हंसाने के साथ दिया संदेश

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
‘जहानागंज। विकास खंड के काजीपुर में स्थित श्रीबैजनाथ बाल गोपाल इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव की शुरुआत विधायक श्यामनरायन यादव, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव और मऊ के जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान और लाल जी सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्रा अंजली यादव, गोल्डी यादव और पूजा यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। वहीं छात्र धर्मेंद्र तिवारी, नीतू यादव, प्रियंका यादव और अमृता पांडेय द्वारा प्रस्तुत कौव्वाली ने सभी को आनंदित कर दिया। इसी क्रम में नाटक ‘नौटंकी बाबा का’ के मंचन से छात्र राज शर्मा, कविराज मौर्य, श्यामसुंदर, अतुल और नीरज ने सभी को हंसने के साथ ही संदेश दिया। इस मौके पर संस्थापक बैजनाथ यादव, लालचंदयादव, आनंद उपाध्याय, राजमन्यू यादव, संतोष यादव, वामिक खान, विवेक सिंह, अलगू यादव, कालिका यादव, कैलाश यादव आदि उपस्थित थे। वार्षिकोत्सव के समापन पर प्रबंधक रामप्रताप यादव और जय प्रताप यादव ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें