फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
विज्ञापन

d संवाददाता
निजामाबाद/अमिलो। नगर पंचायत निजामाबाद में गोवर्धन पूजा पर स्थापित लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार की शाम धूमधाम से किया गया । इस दौरान युवा डीजे की धुन पर जमकर थिरके। विसर्जन यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तमसा तट पर पहुंची। जहां महादेव घाट पर विधि विधान से पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रीलक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमाएं जिधर से गुजरी उधर दर्शन को लोगों का तांता लग गया था। इस दौरान लग रहे जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन

अमिलो संवाददाता के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो सहित आस-पास के क्षेत्रों से दीपावली पर स्थापित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को श्रीगणेश और लक्ष्मी जी की प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर कर नाचते-गाते तमसा नदी में प्रवाहित किया गया। क्षेत्र के अमिलो, पाही मोड़, नैठी सहित ग्रामीण अंचलों में दीपावली के पर्व पर स्थापित श्रीगणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस विभिन्न रास्तों से होते हुए तमसा नदी के तट पर पहुंचा। जहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें