फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी में डूबने से बालक की मौत

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
खरिहानी। तरवां थाना क्षेत्र के कम्हरियां लालनपुर गांव में उस समय दो वर्षीय बालक खेलते समय ट्यूबवेल के पानी टंकी में गिर गया जब परिवार के लोग खेत गए हुए थे। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। खेत से लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, तो टंकी में उसकी उतराई लाश मिली। आननफानन में उसे बाहर निकाला और खरिहानी बाजार स्थित डाक्टर के यहां ले गए। डाक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन

श्यामनरायन का दो वर्षीय शिवराम घर पर खेल रहा था। जबकि सोमवार की सुबह परिवार के सभी पुरुष सदस्य खेत में चले गए। घर पर सिर्फ महिलाएं ही रह गई थी। इसी बीच शिवराम दरवाजे के बाहर खेलते समय ट्यूबवेल के पानी की टंकी में गिर गया। सुबह लगभग साढ़े दस बजे परिजन खेत से घर वापस आए तो शिवराम की खोजबीन शुरू की। इसी बीच किसी ने पानी की टंकी में गिरने की सूचना दी। आननफानन में सूरज को बाहर निकालकर उपचार के लिए खरिहानी बाजार स्थित डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया। जहां सघन परीक्षण के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें