फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर लाश खेत में फेंकी

Sat, 25 Aug 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। थाना अतरौलिया के नेबुआडीह गांव के सिवान में शुक्रवार की दोपहर हत्या कर फेंकी गई युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव को खेत में काम करने वाले मजदूरों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश के पास एक तौलिया, गमछा और चाकू पड़ा मिला है। शव के गले पर मौजूद निशान को देख एसओ ने आशंका जताई कि युवती की हत्या चाकू से गला रेतकर की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर नेबुआडीह गांव के किसान खेत में सोहनी कर अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी किसी मजदूर की नजर हरिराम गौड़ के खेत में पड़ी लाश पर पड़ी। नजदीक जाने पर पता चला कि युवती का गला रेत उसकी हत्या की गई है, शव पास खून से सना चाकू, तौलिया और गमछा पड़ा मिला। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पर थानाध्यक्ष अतरौलिया मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। घंटो प्रयास के बाद पुलिस को इस संबंध में सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि युवती की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष के आसपास होगी। उसके गर्दन पर चाकू के निशान हैं, जिससे शक है कि गला रेंतकर हत्या की गई है। शरीर पर लालरंग का सलवार और हरे रंग की समीज है। एसओ ने निरीक्षण करने के बाद बताया कि युवती के नाक में कोई भी आभूषण न होने से उम्मीद लगाई जा रही है कि वह मुसलिम महिला है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि महिला के संग और भी कोई घटना हुई होगी तो इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें