बलरामपुर। आपसी रंजिश को लेकर जिले के दो थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट दो घटनाओं में महिला समेत पांच लोग गंभीर रुप से घायल हुए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मेडिकल के बाद चार घायल पिता-पुत्र को छोड़ दिया गया। जबकि एक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया।
मारपीट की पहली घटना रविवार की सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के सेखपुरा गांव में घटित हुई। जहां आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें बेचू यादव (60) पुत्र स्व. जंगी, राजेश्वर (18), प्रवेश (35), जयप्रकाश (22) पुत्रगण बेचू यादव घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार और मेडिकल के बाद छोड़ दिया गया। इसी क्रम में मारपीट की दूसरी घटना जहानागंज थाना क्षेत्र के असोना गांव में घटित हुई। जहां पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने मारपीटकर फुला देवी (58) पत्नी हरिदास को घायल कर दिया। गंभीर रुप से घायल फूला देवी को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराए।