फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गलत नियत पर महिला ने मचाया शोर

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाने के मुहम्मदपुर गांव में एक युवक द्वारा चिकित्सक को दिखाने के बहाने महिला से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। महिला चिकित्सक को दिखाने के गई थी। गंभीरपुर थाने में मंगलवार की शाम पीडि़त महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को तहरीर देने वाली महिला थाना क्षेत्र के कोटिला गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की शाम मोहम्मदपुर बाजार में दवा लेने को आई थी। डाक्टर के उपलब्ध न रहने पर वह उनका इंतजार करने लगी। इसी बीच मुहम्मदपुर गांव निवासी एक युवक वहां पहुंचा। युवक उसे हकीम के यहां दिखाने का लालच देकर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में मोहम्मदपुर गांव से थोड़ी दूर सुनसान स्थान देख युवक ने बाइक रोक दी और महिला को एक ट्यूबेल पर ले गया। साथ ही छेड़खानी करने लगा। पीडि़ता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। लोगाें ने महिला को युवक का नाम और पता बताया। इस पर महिला गंभीरपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। गंभीरपुर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पीडि़ता द्वारा तहरीर दी गई। मामले की छानबीन की जा रही है। मामला सही पाया गया तो रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें