फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरही छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। श्री शिवा स्नातकोत्तर महाविद्यालय तेरही, कप्तानगंज के छात्रसंघ चुनाव की तिथियों की घोषणा गुरुवार को कर दी गई। चुनाव के लिए विद्यालय के शिक्षक डा. सत्येंद्र कुमार गौतम को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों के साथ गुरुवार को कालेज परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव अधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार गौतम ने कहा कि 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्र्री होगी। दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक नामांकन का कार्य होगा। 12 दिसंबर को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक नामांकन वापसी का कार्य होगा। दोपहर एक बजे से दो बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और अपराह्न 2.30 बजे प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। मतदान का कार्य 19 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। अपराह्न 2.30 बजे से मतगणना, परिणामों की घोषणा और शपथ ग्रहण का कार्य संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें