फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता का पति, अस्पताल प्रशासन आमने-सामने

Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
Azamgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला महिला अस्पताल में सोमवार को अत्यधिक रक्तस्राव से मृत प्रसूता का पति व अस्पताल प्रशासन आमने-सामने हो गए हैं। मंगलवार को मृत प्रसूता के पति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ इलाज में लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। अस्पताल के सीएमएस ने भी प्रसूता के परिवार वालों के विरुद्ध रिवाल्वर दिखाकर धमकाने और गालियां देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

महराजगंज थाने के देवारा त्रिपुरार आइमा गांव निवासी हरेंद्र यादव की पत्नी जंतिरा जो मां बनने वाली थी। सोमवार की सुबह नौ बजे उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लाया गया था। हरेंद्र का आरोप है, कि अस्पताल के डाक्टर और कर्मचारियों की लापरवाही से उसके गंभीर मरीज को दो घंटे बाद 11 बजे डाक्टर ने देखा। अव्यवस्था के बीच दिन में डेढ़ बजे के करीब जंतिरा ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसे रक्तस्राव होेने लगा। उसके साथ आई गांव की आशा सुनीता ने ड्यूटी पर तैनात नर्स सूचना दी, लेकिन नर्स ने उसकी शिकायत को अनसुना कर दिया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर आए व उपचार शुरू किया। एक घंटे बाद जंतिरा की मौत हो गई। हरेंद्र के अनुसार डाक्टर और कर्मचारियों की लापरवाही से उसकी पत्नी की मौत हुई। इतना ही नहीं पत्नी की सारी जांच बाहर से कराई गई थी।
दूसरी तरफ जिला महिला अस्पताल के सीएमएस मुकेश कुमार अग्रवाल ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जंतिरा के परिवार के लोगों पर अस्पताल में हंगामा करने, कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। शहर कोतवाल मो. इशा खां ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें