फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों परियों में 933 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को सुबह की पाली व शाम की पाली में सकुशल संपन्न हुई। पहली पाली में 41 व दूसरी पाली में 892 विद्यार्थियों अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल की कृषि व इंटरमीडिएट की गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी पुराना पाठ्यक्रम की परीक्षा कराई गई। हालांकि इंटर में एक भी छात्र पंजीकृत नहीं थे। वहीं शाम की पाली में हाईस्कूल के तीन व इंटर के 5487 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे।
विज्ञापन

जनपद में बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल की कृषि विषय की परीक्षा थी। जिसमें कुल 52 केंद्रों पर 616 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें 575 ने परीक्षा दी बाकी 41 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं शाम की पाली में हाईस्कूल की आटो मोबाइल विषय की तीन केंद्रों पर परीक्षा थी। जिसमें पंजीकृत कुल तीन छात्रों में से दो ने परीक्षा दी बाकी बचे एक ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि इंटरमीडिएट की इतिहास की कुल 129 केंद्रों पर परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 5487 छात्रों में 4595 छात्रों ने परीक्षा दी बाकी 892 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें