फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे दो परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। इस कड़कड़ाती ठंड में जहां जिला प्रशासन गरीबों को कंबल और अलाव की गर्मी देने में जुटा हुआ है। वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में दो परिवार आग लगने से खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। लेकिन अभी तक प्रशासनिक अधिकारी इनकी सुधि लेने नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में 20 दिसंबर को शाम पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लगी थी। जिसमें दो लोगों की नौ मड़ई और गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए थे। रामधनी यादव पुत्र जोखू यादव की पांच मड़ई और गृहस्थी का सामान, बसंत यादव पुत्र कीरोधन यादव की चार मड़ई और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बसंत के घर में गैस सिलेंडर फटने से भारी क्षति हुई। सिलेंडर फटने से पड़ोसियों को नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन अभी तक राजस्व कर्मी या स्वयंसेवी संस्था के लोग परिजनों के हाल चाल लेने नहीं पहुंचे। इन परिवारों के लिए अब तक कपड़ा, भोजन, पानी, मंडई की व्यवस्था नहीं हो सकी। ग्रामीणों व सहयोगियों के सहयोग से इनके द्वारा धीरे-धीरे मड़ई आदि की व्यवस्था की जा रही है। अभी तक परिजन खुले आसमान के नीचे छोरदारी डालकर जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें