फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवीय जयंती पर पुरस्कृत होंगे छात्र और स्वजातीय बंधु

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मालवीय जयंती लेकर ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को रैदोपुर न्याय मार्ग स्थित शिविर कार्यालय पर की हुई। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र ने बताया कि जयन्ती 25 दिसंबर को जिला बार एसोसिएशन के मीटिंग हाल में भव्य रूप से मनाई जाएगी। मुख्य अतिथि कमिश्नर जगतराज होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जयंती की सफलता के लिए कार्यकारिणी के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओं को आमंत्रित किया जाएगा। मालवीयजी के महान विचारों एवं कृतित्व के विषय में लोगों को अवगत कराया जाएगा। जयंती पर स्वजातीय प्रतिभाशाली छात्रों और समाज का नाम ऊंचा करने वाले ब्राह्मण बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा। महामंत्री बृजेश नंदन पाण्डेय, विश्वदेव उपाध्याय, गिरीश चतुर्वेदी, मनोज कुमार त्रिपाठी, अशोक कुमार शुक्ला, अरुण पाठक, कृष्ण कुमार पाण्डेय, संजय पाण्डेय, डीएम चतुर्वेदी, वेद प्रकाश पाण्डेय, दुर्गेश तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें