आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा द्वारा मूल्यांकन बहिष्कार के दसवें दिन सोमवार को प्रदेश महासचिव अजय सिंह और जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपद के राजकीय बालिका इंटर कालेज के गेट के पास प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के लिए बुद्धि-शुद्धि हवन किया गया।
अजय सिंह ने बुद्धि-शुद्धि हवन करने के बाद कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय, पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों के नियमितिकरण करने को लेकर पूरे प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में हवन किया जा रहा है। अच्युतानंद त्रिपाठी ने कहा कि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी और संजय मिश्रा वित्तविहीन शिक्षकों की मांग को लेकर आवाज बुलंद कर रहे है। इस मौके पर डा. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, महादेव यादव, अंशुमान राय, इंद्रेश पाठक सहित अनेक वित्तविहीन शिक्षक उपस्थित रहे।