फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया में पांच भारतीयों को बंधक बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के पांच परिवारों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर अपने बच्चों को मलेशिया में एक कंपनी द्वारा बंधक बनाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि 15 मार्च को पांचों लोग लखनऊ के एजेंट को 5.70 लाख रुपये देकर मलेशिया गए थे। एजेंट भी अब फोन नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से बच्चों को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद के शाह कुंदनपुर निवासी राजेश, बरदह निवासी राम अचल, अजीत यादव, रीता देवी और निजामाबाद निवासी सेवाती देवा सोमवार को शिकायत पत्र देकर जिलाधिकारी के पास पहुंचीं। बताया कि लखनऊ के गोमतीनगर स्थित टूर एंड ट्रैवेल्स कंपनी के बस्ती निवासी एजेंट ने उनके पुत्र ओमप्रकाश यादव पुत्र भुवाल यादव निवासी शाह कुद्दनपुर रानी की सराय, अमरजीत यादव पुत्र राम अचल यादव निवासी कम्मरपुर, बरदह, अजय यादव पुत्र सभाजीत यादव निवासी सेंधुरी बरदह, योगेंद्र यादव पुत्र मोहन यादव निवासी फरीदुनपुर, निजामाबाद, देवेंद्र कुमार यादव पुत्र राम केदार यादव निवासी खानजहांपुर बुटकिया, फूलपुर से 5.70 लाख रुपये लेकर 15 मार्च को मलेशिया भेजा था। नौकरी के लिए मलेशिया पहुंचते ही एक कंपनी ने बच्चों का पासपोर्ट अपने पास रख लिया। कहा कि तुम्हारा एजेंट कहेगा तो तभी इसे वापस किया जाएगा। इसके बाद से उनके बच्चों से रुपयों की मांग की जा रही है। जानकारी होने पर एजेंट से संपर्क किया गया तो वो फोन नहीं उठा रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बच्चों को बंधक बना कर रखा गया है। उन्हें जानमाल का खतरा है। जिलाधिकारी से बच्चों को सुरक्षित वापस लाने की मांग। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
0000000000
शिकायत मिली है। इस संबंध में डिप्टी सेक्रेटरी गृह के बीजा अनुभाग को लिखा जा रहा है। वहां से केंद्र सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। कोआर्डिनेशन कर पीड़ितों की मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवकुश त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें