फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती ने बढ़ाई किसानों और बुनकरों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। ब्लाक क्षेत्र में बिजली सप्लाई की व्यवस्था अत्यंत चौपट हो चुकी है। अघोषित कटौती के चलते किसानों और बुनकरों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है। फसल की जहां सिंचाई नहीं हो पा रही है तो वहीं बुनकरी का काम भी ठप पड़ गया है।
विज्ञापन

जहानागंज क्षेत्र में तीन-तीन विद्युत सब स्टेशन है। वर्तमान में इन तीनों सब स्टेशनों से बिजली की सप्लाई अनियमित ढंग से की जा रहती है। किसानों और बुनकरों के समक्ष बिजली कटौती के चलते कार्य ठप पड़ गए है। किसान दयानंद, बालकिशुन, अजय, भोला, अरविंद, दुर्गविजय आदि का कहना है कि यह समय गेहूं के फसल की सिंचाई का है। ऐसे वक्त में बिजली विभाग के खेल के चलते फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। अघोषित कटौती के चलते एसीडीओ राजीव रंजन राय ने तो लोगों का फोन ही उठाना बंद कर दिया है। वहीं काफी प्रयास पर जेई प्रमोद सिंह से संपर्क हुआ तो उन्होंने बताया कि एनटीपीसी कोरबा में आग लग गई है, जिसके चलते ही अनियमित ढंग से बिजली की सप्लाई मिल रही है। वहीं लोकल फाल्ट ने भी परेशान किया है। जल्द व्यवस्था में सुधार की उन्होंने बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें