फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफियाओं की तलाश में खाक छानता रहा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। डीएम चंद्रभूषण और एसपी अजय कुमार साहनी के निर्देश पर गुरुवार की रात तहसीलदार सगड़ी, रौनापार और जीयनपुर कोतवाली पुलिस के साथ खनन माफियाओं की धरपकड़ के लिए देर रात तक इधर-उधर छानबीन करते रहे। लेकिन कोई हाथ नहीं लगा सका। भ्रमण के दौरान कई जगहों पर सफेद बालू रखा मिला। इस पर तहसीलदार ने एसओ रौनापार को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

दो नवंबर को अमर उजाला ने मिलीभगत से अवैध खनन किए जाने की खबर प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए डीएम और एसपी ने माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई और धरपकड़ का निर्देश दिया था। इस क्रम में गुरुवार की रात आठ बजे तहसीलदार सगड़ी पीके राय, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, खनन इंस्पेक्टर, कानूनगो, एसओ रौनापार और जीयनपुर के साथ देवरांचल के उन गांवों का निरीक्षण किय, जहां-जहां से खनन होने की शिकायत मिलते रहती है। इस दौरान अधिकारियों को खनन माफिया तो नहीं मिले। लेकिन जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट पहुंचे। वहां से आगे निकलते ही आसपुर गांव के सामने सड़क के किनारे बड़े पैमाने पर सफेद बालू इकट्ठा करके रखा गया था। जिस पर तहसीलदार ने खनन इंस्पेक्टर को इसकी जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। तहसीलदार सगड़ी ने बताया कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर को जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने संज्ञान में लेते हुए खनन माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिस क्रम में गुरुवार की रात यह कार्रवाई की गई। तहसीलदार ने बताया कि एसओ रौनापार, जीयनपुर और महराजगंज को खनन माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें