फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के इशारे पर फेंका जा रहा पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ। अहरौला थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव में बीते कई दिनों से रात के समय घरों में पत्थर गिरने से परेशान एक सेवानिवृत्त शिक्षक शुक्रवार को एसपी ग्रामीण से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही आरोप लगाया कि थाने पर तैनात एक दरोगा के शह पर मनबढ़ उसके यहां पत्थर फेंक रहे हैं। शिक्षक ने कहा कि सीओ की पंचायत के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन दस दिन पूर्व दरोगा गांव में पहुंचा और विपक्षियों से कुछ बात किया। इसके बाद पुन: पत्थर फेंके जाने का सिलसिला शुरू हो गया। घर में पत्थर फेंके जाने से जहां बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही। वहीं तनाव बना हुआ है। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने एसओ अहरौला को मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव में कुछ राजनीतिक और मनबढ़ किस्म के लोग सितंबर माह से लोगों के घरों पर पत्थर फेंकने का सिलसिला शुरू किए है। 26 सितंबर को थाने में शिकायत होने पर थाना परिसर में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। लेकिन कोई असर नहीं हुआ और पत्थर गिरता रहा। 10 अक्तूबर को एसपी ग्रामीण ने सीओ बूढ़नपुर को विवाद सुलझाने का निर्देश दिया। सीओ ने दोनों पक्षों की पुन: पंचायत आयोजित किया। साथ ही दोनों तरफ से सुलहनामा लिखवाया। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें