फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में एमए की कक्षा संचालित कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर में एमए की कक्षा का संचालन कराने की मांग को लेकर शनिवार को छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप एमए की कक्षाएं चलवाने की मांग की।
विज्ञापन

छात्र शेषनाथ यादव ने बताया कि चंडेश्वर स्थित श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्षेत्र के छात्र-छात्राएं अध्यापन करते हैं। महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीएससी, एमएससी, बीएड सभी कक्षाएं संचालित होती हैं लेकिन एमए कक्षा की व्यवस्था न होने से छात्र-छात्राओं को सुदूर अध्यापन कार्य के लिए जाना पड़ता है। इससे छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इस संबंध में हमने महाविद्यालय प्रशासन से एमए की मान्यता के लिए आवेदन करने के संदर्भ में कई बार ज्ञापन सौंपा लेकिन सकारात्मक जवाब नहीं मिला। महाविद्यालय प्रशासन को छात्र-छात्राओं की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से महाविद्यालय में एमए की कक्षाएं संचालित कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें