फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा दे रहा हादसे को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में सड़क किनारे एक माह से गड्ढा खोद कर छोड़ा हुआ है। यह गड्ढा हादसे का कारण बन गया है, फिर भी न तो निर्माण कार्य ही कराया जा रहा है न ही गड्ढे को पाटा ही जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

आजमगढ़ से दोहरीघाट तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। जिस क्षेत्र में सड़क बन गई है वहां सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण कराया जा रहा है। तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में सड़क का निर्माण कई माह पूर्व ही हो चुका है और नाली निर्माण के लिए कार्यदायी संस्थान से बाजार स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के सामने एक माह पहले से ही गड्ढा खोद कर छोड़ा हुआ है। गड्ढा खोदे जाने के बाद अब तक न तो नाली का निर्माण कराया गया न ही गड्ढे को पाटा गया, जिसके चलते यह गड्ढा बाजार वासियों के लिए हादसे का प्रमुख कारण बन गया है। अक्सर ही लोग इस गड्ढे में गिर कर घायल हो रहे है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत भी कार्यदायी संस्था से किया, लेकिन इसके बाद भी कार्यदायी संस्थान ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे बाजार वासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें