फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान नहीं तो नहीं करेंगे शहर की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पिछले चार माह के भुगतान की मांग को लेकर शहर के आठ वार्डों में सफाई करने वाले दैनिक सर्फाईकर्मियों ने बुधवार को भी काम ठप रखा। लगातार सात घंटे तक भुगतान की मांग को लेकर वो पालिका कार्यालय में बैठे रहे, लेकिन कोई हल नहीं निकला। प्रभारी ईओ ने भुगतान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा लेकिन सफाईकर्मी इसके लिए नहीं माने। उन्होंने भुगतान होने तक शहर की सफाई ठप रख आंदोलन और धरना जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने बताया कि नवंबर के बाद से उनका पांच माह का मानदेय बकाया है। भुगतान न होने से उनके बच्चों के सामने के सामने भुखमरी की स्थिति बन गई है। सात घंटे तक दैनिक सफाईकर्मी पालिका में बैठे रहे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। पालिका के प्रभारी ईओ एवं एसडीएम मार्टीनगंज प्रशांत कुमार से फोन पर बात की गई तो उन्होंने भुगतान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। लेकिन सफाईकर्मी तैयार नहीं हुए। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि चार माह के भुगतान में दो माह का पूर्व ठेकेदार अजय सिंह और दो माह का पालिका की ओर से करना है।
00000000000
पहले दैनिक सफाईकर्मियों की नगद भुगतान किया जा रहा था। अब सीधे खाते में भुगतान हो रहा है। खाता विलंब से उपलब्ध कराने से थोड़ी परेशानी हुई है। नवंबर का भुगतान किया जा चुका है। दिसंबर और बाद का भुगतान भी किया जा रहा है। कर्मचारी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशांत कुमार, प्रभारी ईओ नपा/एसडीएम मार्टीनगंज, आजमगढ़।

00000000000
कुछ स्थानों से उठा कू ड़ा पर हालात खराब
आजमगढ़। संविदा सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालांकि पालिका की ओर से कुछ स्थानों से वाहनों से कूड़ा उठवाया गया, लेकिन ये नकाफी था। गंदगी और दुर्गंध से पूरे दिन लोग परेशान रहे।
पालिका 25 में आठ वार्डों की सफाई दैनिक सफाईकर्मियों के माध्यम से होती है। इसके लिए 90 सफाईकर्मचारियों को ठेके पर रखा गया है। इनके हड़ताल पर चले जाने से शहर में पॉश इलाकों में भी कूड़े के ढेर लग गए हैं। मजे की बात है कि जहां कूड़े के ढेर लगे हैं, वहीं सरकारी कालोनियां और कार्यालय हैं। इसके बाद भी नपा प्रशासन अपनी व्यवस्था में सुधार नहीं कर पा रही है। नपा की ध्वस्त हुई सफाई व्यवस्था को लेकर शहरवासियों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।
0000000000000000000000

नवंबर माह तक का कर दिया गया भुगतान
आजमगढ़। गत पांच माह से वेतन न मिलने से नाराज चल रहे पालिका के दैनिक सफाई कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सिधारी में पूर्व सेवा प्रदाता अजय सिंह के कार्यालय पर उनसे मिले। अजय सिंह ने बताया कि सफाईकर्मियों का नवंबर तक का भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है, जबकि पालिका की ओर से अभी नवंबर का भी भुगतान नहीं मिला है। अजय सिंह का जनवरी तक ही ठेका था। पालिका प्रशासन ने सभी श्रमिकों की उपस्थित सेवा प्रदाता को प्रमाणित कर उपलब्ध नहीं कराया है। इसके कारण दिसंबर और जनवरी का भी भुगतान प्राप्त नहीं हो सका है। जैसे ही श्रमिकों की उपस्थित प्रमाणित कर मिल जाएगी, भुगतान की कार्रवाई कर दी जाएगी। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल के हरिकेश, सलीम, अमित, संजय, श्रीराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें