फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम खरीद मिलने पर केंद्र प्रभारी को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बुधवार को अतरौलिया, बूढ़नपुर और मंदुरी में गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी केंद्र पर खरीद सामान्य मिली। खाद्य विभाग अतरौलिया केंद्र पर खरीद कम मिलने पर केंद्र प्रभारी को चेताया गया। खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए गए। तत्काल भुगतान कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ सबसे पहले सुबह साढ़े 11 बजे यूपी एग्रो केंद्र अतरौलिया पहुंचे। केन्द्र प्रभारी नरसिंह मय स्टाफ उपस्थित मिले। अब तक केंन्द्र पर 747.50 क्विंटल की तौल हुई थी। किसानों का आठ लाख रुपये बकाया था, जिसे भुगतान कराने के निर्देश दिए गए। खाद्य विभाग अतरौलिया के केंद्र पर प्रभारी प्रमोद द्विवेदी उपस्थित मिले। किसान कलावती देवी ग्राम पकड़डीहा की तौल हो चुकी थी। अभी मात्र 576 क्विंटल खरीद मिली। खरीद में रुचि नहीं लेने पर केंन्द्र प्रभारी को सचेत किया गया। कार्रावाई की चेतावनी दी गएई। खाद्य विभाग के बूढ़नपुर केंद्र पर प्रभारी दीपा दत्ता उपस्थित मिलीं। किसान अमित सिंह और जितेंन्द्र सिंह की तौल हुई थी। 2268 किवंटल खरीद हो चुकी थी। पीसीएफ मंदुरी में प्रभारी रामगोपाल राजभर उपस्थित मिले। अब तक 909.35 क्विंटल खरीद हुई थी। किसानों को भुगतान तत्काल कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें